अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश के लिए 20 टीमें बनाई गई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी ट्रेन से राजस्थान की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कोटा में उन्हें पकड़ लिया। मामले की जांच हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में किया 954 किमी का सफर, रास्ता न समझ पाने के फेर में फंसे तीनों आरोपी

सुझाई गई
सामान्य
सीआरपीएफ: महिला अफसर सहित 18 कंपनी कमांडरों को जारी होगा सलाह पत्र, 'साहब' के लंच से दूर रहने वाले हो रहे प्रताड़ित
सामान्य
रिश्वत मांगने वाले अफसरों की खैर नहीं: जांच के लिए मंजूरी जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला?
सामान्य
