19 सितंबर को सिंगापुर में क्या हुआ?: जमानत मिलते ही संदीपोन गर्ग ने तोड़ी चुप्पी,बोले- सच सामने आना जरूरी

19 सितंबर को सिंगापुर में क्या हुआ?:                                   जमानत मिलते ही संदीपोन गर्ग ने तोड़ी चुप्पी,बोले- सच सामने आना जरूरी

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी और निलंबित डीएसपी संदीपोन गर्ग को सोमवार को बक्सा जिला जेल से रिहा कर दिया गया। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने 16 अक्टूबर को उन्हें जमानत दी थी। करीब एक साल हिरासत में रहने के बाद उनकी रिहाई हुई है। संदीपोन, जुबीन गर्ग के चचेरे भाई भी हैं। जेल से बाहर आने के बाद संदीपोन गर्ग ने कहा कि लोगों को यह जानने का हक है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में आखिर क्या हुआ था। उन्होंने कहा, 'सिर्फ सच ही मेरे भाई जुबीन गर्ग की आत्मा को मुक्ति दिला सकता है।' संदीपोन ने उम्मीद जताई कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान गायक की मौत से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है और अदालत ही तय करेगी कि असलियत क्या है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

चीफ सलेक्टर प्रज्ञान ओझा को कितनी मिलेगी सैलरी? अमाउंट की राशि ने किया हैरान

सामान्य

'लंदन में लाखों की नौकरी छोड़ी': दिपके बोले- आशु और सौरव ने लोगों के लिए चुना संघर्ष, बताया दोनों क्यों खास?

सामान्य

19 सितंबर को सिंगापुर में क्या हुआ?: जमानत मिलते ही संदीपोन गर्ग ने तोड़ी चुप्पी,बोले- सच सामने आना जरूरी