सुर्खियां: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की दिल्ली चलो रैली; मध्य प्रदेश में चार की मौत; G20 में आम सहमति नहीं

सुर्खियां:                                   रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की दिल्ली चलो रैली; मध्य प्रदेश में चार की मौत; G20 में आम सहमति नहीं

आज रविवार, 1 नवंबर 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे राहुल गांधी की, जिन्होंने रामलीला मार्च में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से अपील की है कि वे रैली और मार्च के साथ स्थानीय दुकानों से खरीदारी भी करें, ताकि त्योहारों के मौसम में व्यापारियों को फायदा हो। वहीं, चक्रवात अर्नब ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। ओडिशा में करीब 700 लोग अब भी पानी से घिरे इलाकों में फंसे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में शुरुआती आकलन के मुताबिक 4, 764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, उज्जैन के होटल श्री गंगा में वेस्ट चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बीमार हैं। इधर, दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक नवंबर से विशेष प्रतिबंध लागू हो रहे हैं। नियम तोड़ने पर चालान, वाहन जब्ती और निर्माण स्थल बंद करने जैसी कार्रवाई होगी। खेल जगत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सुरक्षित सप्लाई चेन और उत्पादन के विकल्पों में विविधता को जरूरी बताया। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में सरकारी स्कूल की दो छात्राओं पर आरी से हमला किया गया, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 के वीकएंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। उधर, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पत्र को सकारात्मक कदम बताया, हालांकि युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया। वहीं, हैदराबाद में अंडाणु दान के नाम पर महिलाओं को बुलाने वाले कथित रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर 43 महिलाओं को बचाया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

आज के दिन: सीईसी के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन, भाजपा की जवाबी रैली; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20

सामान्य

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

सामान्य

आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च