आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर चेनसॉ (आरी) से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बंगलूरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने बताया कि सरकार दोनों छात्राओं के इलाज का खर्च उठाएगी। घटना के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी नाराजगी जताते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

सुझाई गई
सामान्य
IPS सिमरन भारद्वाज को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, बताया-रेपिस्ट को 40 दिन में कैसे दिलवाई मौत की सजा?
सामान्य
नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष NDPS अदालतें होंगी स्थापित
सामान्य
