न्यूज डायरी: आरएसएस ने कहा- विरोध करने का हक सबको, देश-विरोधी ताकतों से रहना होगा सावधान

न्यूज डायरी:                                   आरएसएस ने कहा- विरोध करने का हक सबको, देश-विरोधी ताकतों से रहना होगा सावधान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोकतांत्रिक विरोध और नागरिकों के सवाल उठाने के अधिकार का समर्थन करते हुए सार्वजनिक प्रदर्शनों के दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को कहा कि हर नागरिक को देश से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि देश-विरोधी ताकतें ऐसे प्रदर्शनों का गलत फायदा न उठा सकें। इंदौर में दो नवंबर से शुरू होने वाली संघ की वार्षिक बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में आंबेकर ने कहा कि किसी मुद्दे पर सवाल उठाने वालों को संघ का समर्थक या विरोधी मानना उचित नहीं है। संघ इस बात पर नजर रख रहा है कि सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए न हो। यूजीसी सर्कुलर को बताया असंतुलित: यूजीसी के विवादित नियमों और सर्कुलर पर आंबेकर ने कहा कि संघ पहले ही इन्हें असंतुलित बता चुका है। अदालत भी इन नियमों पर रोक लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे जो भी निर्णय हो, वह संतुलित होना चाहिए और सरकार को इसे सुनिश्चित करना चाहिए।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

आज के दिन: सीईसी के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में प्रदर्शन, भाजपा की जवाबी रैली; भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20

सामान्य

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

सामान्य

आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च