रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन दिया: मुशीर खान ने 6 विकेट लिए; तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन दिया: मुशीर खान ने 6 विकेट लिए; तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। मुंबई के स्पिन ऑलराउंडर मुशीर खान ने 85 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं तनुष कोटियन ने 3 विकेट झटके।हरियाणा की पहली पारी 270 रन पर सिमट गई। मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए थे। इस तरह टीम को 160 रन की बढ़त मिली और उसने हरियाणा को फॉलोऑन दे दिया। हरियाणा के लिए निशांत सिंधु ने 105 रन की पारी खेली।तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हरायातमिलनाडु ने चेन्नई में रेलवे को 5 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ ने अर्धशतक लगाकर पारी संभाली और टीम को जीत तक पहुंचाया।बंगाल को पहली पारी में 209 रन की बढ़तबंगाल के खिलाफ केरल की पहली पारी 141 रन पर सिमट गई। मोहम्मद शमी और प्रदीप्त प्रमाणिक ने 7 विकेट किए, जबकि शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए। बंगाल ने पहली पारी में 350 रन बनाए थे, जिससे उसे 209 रन की बढ़त मिली।गुजरात के आर्य देसाई का अर्धशतकमहाराष्ट्र के खिलाफ गुजरात के आर्य देसाई ने अर्धशतक लगाकर टीम को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया। महाराष्ट्र की पहली पारी में सौरभ नवाले ने 95 रन बनाए, लेकिन टीम 278/9 के स्कोर पर संघर्ष करती रही। गुजरात ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे।पंजाब को पहली पारी में बढ़तपंजाब ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 350 से ज्यादा रन बना लिए है। पंजाब के लिए सलिल अरोड़ा ने 151 रन की पारी खेली। पंजाब के वियान मल्होत्रा ने गेंदबाजी में 15 रन देकर 4 विकेट लिए।बारिश से झारखंड-दिल्ली मैच के तीसरे दिन का खेल नहीं हुआझारखंड और दिल्ली के बीच तीसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल नहीं हो सका। दिल्ली ने पहली पारी 515/5 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 131 रन बनाए थे।अन्य मुकाबलों के अपडेट------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज: ICC रैंकिंग में ईशान किशन पहले से तीसरे पर आए, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर परन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन दिया: मुशीर खान ने 6 विकेट लिए; तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध: 1 या 2 नवंबर को फिटनेस टेस्ट देंगे: टेस्ट सीरीज के लिए दिया जा सकता है आराम

सामान्य

NTA ने खोली राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल CET करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव?