दिल्ली: सीजेपी से 50 करोड़ मुआवजे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को क्या कहा?

दिल्ली:                                   सीजेपी से 50 करोड़ मुआवजे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) को 50 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। यह रकम राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के कारण हुई कथित परेशानी और व्यवधान के लिए अंतरिम मुआवजे के तौर पर मांगी गई थी। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इसी तरह के मामलों पर विचार कर रहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी हाई कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसे ही मामलों पर सुनवाई चल रही है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

एक्सप्लेनर: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर क्या रहे नतीजे, यूपी से कर्नाटक तक एनडीए-विपक्ष में कौन आगे?

सामान्य

सीबीआई: पुराने ब्रिटिश भूमि रिकॉर्ड की फाइल देने के बदले मांगे थे ₹15000, अब 3 साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना

स्पोर्ट्स

रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन दिया: मुशीर खान ने 6 विकेट लिए; तमिलनाडु ने रेलवे को 5 विकेट से हराया