ओडिशा में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में जनरेटर के धुएं से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर; मामले की जांच जारी

ओडिशा में दर्दनाक हादसा:                                   बंद कमरे में जनरेटर के धुएं से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर; मामले की जांच जारी

ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक बंद कमरे में जनरेटर चालू छोड़ दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इसका धुआं सांस के जरिए अंदर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर हो गई है। यह घटना मंगलवार रात बांसपाल ब्लॉक के नायाकोट थाना क्षेत्र के सुडुंगा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, पांच युवक एक बंद कमरे में सो रहे थे, जहां एक जनरेटर चालू छोड़ दिया गया था। बुधवार सुबह जब घर बंद रहा और दरवाजे नहीं खुले, तो ग्रामीणों को शक हुआ और वे घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि पांचों लोग बेहोश पड़े थे। वे उन्हें तुरंत बांसपाल के एक अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान सुडुंगा गांव के रहने वाले राजेंद्र सांता और नीतू सांता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जगन्नाथ गिरी, प्रशांत देहुरी और निर्दास देहुरी का इलाज क्योंझर के धरणीधर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर नायककोट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

बिहार: जीविका दीदियों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, केयर इकोनॉमी में कौशल विकास पर जोर

सामान्य

महाराष्ट्र: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए आए 19 लाख आवेदन, किस जिले में मिले सबसे ज्यादा फॉर्म?

सामान्य

एमएलसी चुनाव: 'ईवीएम हो या मतपत्र, नतीजा एक जैसा': कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रह्लाद जोशी का तंज; क्या कहा?