महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2, 419 मतदान केंद्रों पर 10, 68, 072 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार; महायुति और एमवीए की ताकत का इम्तिहान क्यों?

