‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?

‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचा रही है. वह देश के मामलों में विदेशी दखल की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी अपने नेता राहुल गांधी को स्थापित करने की बार-बार कोशिशों में राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाल रही है.

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां दुनियाभर के देश एक नई वैश्विक व्यवस्था की तलाश कर रहे हैं वहीं भारत में कुछ लोग देश के भीतर अव्यवस्था पैदा करने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश को अपनी उपलब्धियों को कमतर आंकने के बजाय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और स्थिरता दिखानी चाहिए.

विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब पूरी दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश में है तो कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं. आज, जब दुनिया में इतनी ज्यादा अव्यवस्था है तो दुनिया के सामने भारत की एक मजबूत तस्वीर पेश की जानी चाहिए, लेकिन इन लोगों को सिर्फ देश की साख खराब करने में दिलचस्पी है. ये लोग विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं. वे विदेशियों से दखल देने के लिए कहते हैं."

राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना

राहुल गांधी का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि कांग्रेस अपने नेता को स्थापित करने की कोशिशें कब तक जारी रखेगी. उन्होंने पार्टी की राजनीतिक रणनीति का मजाक उड़ाते हुए इसे बार-बार लॉन्च करने की कोशिशों से जोड़ा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि कांग्रेस अपने फेल हो चुके प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए देश को कब तक दांव पर लगाती रहेगी. श्रीहरिकोटा में भी उतने लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस साल भर में अपने नेता को लॉन्च करने की असफल कोशिश करती है.''

पीएम ने कांग्रेस को पैरासाइट बताया

पीएम मोदी ने कांग्रेस को पैरासाइट करार देते हुए आरोप लगाया कि यह अन्य राजनीतिक दलों और संगठनों के विकास में बाधा डालती है. उन्होंने कहा कि सत्ता गंवाने के बाद पार्टी की प्रतिक्रिया में नाराजगी झलकती है. इससे उस पूरी व्यवस्था को कमजोर करने की इच्छा भी दिखती है, जिसमें वह जनता का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही थी.

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर फड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव

सामान्य

ईशान किशन को लेकर आई खबर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री लगभग तय?

सामान्य

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा