भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T 20 I में नहीं खेलेंगे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है।क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले मैच के दौरान ईशान को यह चोट लगी थी। भारत ने गुरुवार को हुआ पहला मैच 4 विकेट से जीता था।BCCI ने इस पोस्ट के जरिए चोट की जानकारी दी…BCCI की मेडिकल टीम चोट की निगरानी कर रहीBCCI ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन को पहले T 20 I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है।’एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं। BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा।पहले मैच में एक रन ही बना सके थे ईशानईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 3 गेंद पर एक रन ही बना सके थे। उन्होंने मिचेल सैंटनर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया।भारत ने हैगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच को 4 विकेट से जीता। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 226 रन का टारगेट चेज किया। जोकि इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज है।
ईशान किशन दूसरे टी-20 से पहले चोटिल: दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव, पहले मैच में चोट लगी
सुझाई गई
सामान्य
IND vs NZ 2nd T20I: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20, जानें तारीख, समय और वेन्यू
सामान्य
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: चार सीटों पर मतदान शुरू, कांग्रेस के सामने भाजपा गठबंधन की चुनौती; 27 को नतीजे
सामान्य
