प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नागपुर में शताब्दी वर्ष श्री विजयादशमी उत्सव के दौरान परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अत्यंत प्रेरणादायी संबोधन हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता की आवश्यकता और समाज के चरित्र को सुदृढ़ करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से उल्लेखनीय था उनका वह जोर, जो उन्होंने 'सेवा' और 'राष्ट्र निर्माण' के प्रति उस प्रतिबद्धता पर दिया, जो हर आरएसएस स्वयंसेवक के जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने 'पंच परिवर्तन' के बारे में भी बात की और बताया कि किस प्रकार ये सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में सार्थक योगदान दे सकते हैं।
विजयादशमी: पीएम मोदी ने संघ प्रमुख के संबोधन को सराहा, कहा- आपका बयान प्रेरणादायी; पंच परिवर्तन पर कही ये बात

सुझाई गई
सामान्य
पश्चिम से चली आंधी से लेकर जेन-जी की चिंता तक: भागवत ने स्मित मच्छार को सराहा, पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें
सामान्य
Tiger Shroff फाइरिंग केस में 24 घंटे में क्या-क्या हुआ? बाइक से सूरत CCTV फुटेज तक ने खोले राज, जानें कहानी
सामान्य
