दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। बताया गया है कि यह वीडियो 19 सितंबर को अपलोड किया गया था। घटना को लेकर पूर्वोत्तर के लोगों में नाराजगी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार पर बवाल: आमिर शोकीन ने मांगी माफी; रिजिजू ने क्या चेतावनी दी?

