आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बना दिया है। बता दें कि शाह, 2019 से देश के गृह मंत्री हैं। वे गुरुवार को 62 वर्ष के हो गए।
गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और माओवाद का जिक्र कर की सराहना

