तमिलनाडु के थेनी जिला जेल से 17 कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से निगरानी अभियान चलाया और जिले में फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। दक्षिण क्षेत्र के आईजी विजयेन्द्र बिदारी ने बताया कि अब तक 13 फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी कैदियों की तलाश और मामले की जांच जारी है। मामले पर जेल डीजीपी संदीप राय राठौर मीडिया को बताया कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जेल विभाग के नौ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने सक्रिय रूप से काम किया। इस ऑपरेशन में दो टीमें मिलकर काम कर रही थीं।
तमिलनाडु: थेनी जेल से 17 कैदी फरार, ड्रोन की मदद से पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अब तक 13 गिरफ्तार

सुझाई गई
स्पोर्ट्स
अभिषेक के शतक पर युवराज का मजाकिया पोस्ट: लिखा- फिर भी 12 गेंद पर फिफ्टी नहीं बना सके; फिर सूर्यवंशी के साथ उनकी तारीफ की
सामान्य
बाल-विवाह मुक्त गुजरात बनाने के लिए जागरूकता अभियान, रवाना किया गया ‘बाल विवाह मुक्ति रथ'
सामान्य
