बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अभिनेता के घर और फुटबॉल ग्राउंड की बार-बार रेकी की थी। वे शक से बचने के लिए अक्सर जोड़ों में घूमते थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने कितनी बार इन दोनों जगहों की निगरानी की और हमले से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फुटबॉल ग्राउंड ही नहीं, घर भी था टारगेट; बचने के लिए दो गुट में बंट कर करते थे रेकी

