श्रीलंका ने पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। लाहौर में मंगलवार को पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25. 3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई।जवाब में श्रीलंका ने 18. 1 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की जीत के हीरो तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे, जिन्होंने 5 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।मदुशंका की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबसटॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 23 रन तक 2 विकेट गंवा दिए। फखर जमां 5 और माज सदाकत 8 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 29 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान के विकेट लगातार गिरते रहे।साद बेग 5, कप्तान सलमान आगा 9 और शादाब खान 2 रन बनाकर आउट हुए। हसन नवाज ने 31 गेंदों पर 17 रन बनाए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने 13 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया। मदुशंका ने पाकिस्तान के 5 विकेट लिए। सहान अराचिगे ने 2 विकेट हासिल किए।कामिंदु मेंडिस का नाबाद अर्धशतककामिंदु मेंडिस ने 60 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। पवन रत्नायके ने भी नाबाद 23 रन बनाए। दोनों ने श्रीलंका को 18. 1 ओवर में टारगेट तक पहुंचा दिया।शाहीन और अराफात को 1-1 विकेटपाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और अराफात मिन्हास ने 1-1 विकेट लिया। शाहीन ने अविष्का फर्नांडो को 16 रन पर आउट किया, जबकि अराफात ने कप्तान कुसल मेंडिस को 8 रन पर पवेलियन भेजा।
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया: 5वें वनडे में 111 रन का टारगेट 19वें ओवर में हासिल किया, मदुशंका को 5 विकेट
सुझाई गई
सामान्य
झारखंड: हजारीबाग में तैनात दारोगा के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी गायब, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
सामान्य
आपदा जोखिम न्यूनीकरण: पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने एआई-आधारित पूर्व चेतावनी प्रणालियों पर दिया जोर
स्पोर्ट्स
