भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 बॉल पर शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया।अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 43 बॉल में 133 रन की साझेदारी की। उन्होंने सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। वहीं भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।भारत-न्यूजीलैंड मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…1. अभिषेक के ओवरऑल टी-20 में 11 शतकअभिषेक ने टी-20 क्रिकेट (इंटरनेशनल, लीग और डोमेस्टिक) में अपना 11 वां शतक लगाया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। इन तीनों के नाम 10-10 शतक हैं। इस मामले में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ पहले और बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।टी-20 इंटरनेशनल में यह अभिषेक का चौथा शतक था। इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने लगाए हैं। दोनों के नाम 5-5 शतक हैं। अभिषेक के अलावा सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और करणबीर सिंह के भी 4-4 शतक हैं। बाबर आजम के नाम 3 टी-20 इंटरनेशनल शतक हैं।2. अभिषेक-सूर्यवंशी ने 18. 13 के रनरेट से बल्लेबाजी कीअभिषेक और सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल में पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे शतकीय साझेदारी में सबसे तेज रनरेट से बल्लेबाजी करने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने 18. 13 के रन रेट से की। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है।3. भारत ने 5 ओवर में 100 रन बना दिएभारतीय टीम मंगलवार को महज 5 ओवर में 100 रन तक पहुंची। इसके साथ ही इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक बनाने वाली टीम बन गई। टीम ने रोमानिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5. 2 ओवर में यह मुकाम हासिल किया था।4. भारत ने सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कीभारत ने वेलिंगटन में 2. 2 ओवर में 50 रन पूरे किए। इसके साथ ही टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया की टीमेें भी इतनी ही बॉल पर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।5. भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनायाभारत ने टी-20 पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 118 रन बनाए। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ रनचेज में 5. 4 ओवर में बिना विकेट खोए 116 रन बनाए थे।6. अभिषेक ने गेल को पीछे छोड़ा, टी-20 में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाएअभिषेक ने वेलिंगटन में 11 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है।यहां से टॉप-3 मोमेंट्स…1. फिन एलन के सिर पर लगी बॉलपहली पारी के चौथे ओवर में गेंद फिन एलन के सिर पर लगी। अर्शदीप सिंह ने ओवर की दूसरी गेंद बाउंसर डाली। एलन ने इस पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की।गेंद बल्ले पर नहीं लग पाई और सीधा एलन के हेलमेट पर जा लगी। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम के फीजियो ग्राउंड पर आए। एलन का कनकशन टेस्ट हुआ और फिर खेल शुरू हुआ।2. सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोलापारी की पहली ही गेंद को सूर्यवंशी ने चौके के लिए भेज दिया। जैकब डफी ने गेंद ऑफ स्टंप के गुड लेंथ के आसपास डाली। वैभव सूर्यवंशी ने फ्रंट लेग हटाकर बल्ला घुमाया और गेंद को हवा में मिड-ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।3. अंपायर ने 5 गेंद बाद ओवर खत्म करने का इशारा कियाभारत की पारी के 8 वें ओवर में अंपायर बॉल की गिनती में चूक गए। मैथ्यू फिशर के ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए थे।इस ओवर में एक नो-बॉल और 2 वाइड गेंद भी फेंकी गई। पांचवी गेंद के बाद अंपायर ने ओवर का इशारा कर दिया। हालांकि बाद में एक और गेंद डाली गई, जिस पर सैमसन ने चौका जड़ा। इस ओवर में अभिषेक ने 2 छक्के भी लगाए।----------------------------मैच की खबर भी पढ़ें…अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत: 199 रन का टारगेट 13. 2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीतीन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। पूरी खबर पढ़ें…
अभिषेक ने कोहली और बाबर का रिकॉर्ड तोड़ा: सूर्यवंशी के साथ सबसे तेज शतकीय साझेदारी की; भारत ने सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया
सुझाई गई
सामान्य
झारखंड: हजारीबाग में तैनात दारोगा के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी गायब, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
सामान्य
आपदा जोखिम न्यूनीकरण: पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने एआई-आधारित पूर्व चेतावनी प्रणालियों पर दिया जोर
स्पोर्ट्स
