सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित पटेल चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि दी।
सरदार पटेल जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन, कहा- उनका त्याग और समर्पण भारत निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत

