राजनाथ सिंह ने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता और देश में विकसित तकनीक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा उत्पादन और निर्यात में पिछले वर्षों के दौरान बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सरकार का लक्ष्य इस गति को और तेज करना है। रक्षा मंत्री के मुताबिक, देश का रक्षा उत्पादन 2014-15 में 46, 429 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर रिकॉर्ड 1. 78 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह रक्षा निर्यात 2014 में दो हजार करोड़ रुपये से भी कम था, जो अब करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब सरकार 2029 तक रक्षा उत्पादन को तीन लाख करोड़ रुपये और निर्यात को 50 हजार करोड़ रुपये तक ले जाना चाहती है।
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा भारत: उत्पादन में 2029 तक कितनी बड़ी छलांग लाएगा देश? राजनाथ सिंह ने बताया

सुझाई गई
सामान्य
तीन करोड़ घुसपैठियों के मुद्दे पर घमासान: कांग्रेस ने मांगे दस्तावेज, पूछा- सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की?
सामान्य
एक्सप्लेनर: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?
स्पोर्ट्स
