राशिद T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने: उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, रजा का शतक बेकार; अफगानिस्तान सीरीज जीता

राशिद T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने: उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, रजा का शतक बेकार; अफगानिस्तान सीरीज जीता

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T 20 I में विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवनाशे मरुमानी को LBW आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। राशिद ने 120 वें T 20 I मैच में यह मुकाम छुआ। उनके नाम अब इस फॉर्मेट में 200 विकेट हैं।इस मैच में अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई के 116 रन की मदद से 221/7 का स्कोर बनाया।जवाब में जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रन के बावजूद 202/5 रन ही बना सका। अफगानिस्तान ने 19 रन से मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।38 रन पर 5 विकेट गंवाए, उमरजई और इजाज ने संभालाअफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर तक 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। नौवें ओवर में स्कोर 38/5 हो गया। रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम, इब्राहिम जादरान और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके। सदीकुल्लाह अटल ने 17 रन बनाए।इसके बाद उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने पारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रन जोड़े। यह पुरुष T 20 I में छठे या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए।उमरजई ने 44 गेंदों पर पूरा किया शतकउमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T 20 I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा।दूसरी ओर, इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा।राशिद ने आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्केअफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा।टीम ने पुरुष T 20 I में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह शुरुआती 4 विकेट 20 से कम रन पर गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी।रजा का शतक, लेकिन जिम्बाब्वे 19 रन पीछे रह गया222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। राशिद ने मरुमानी को LBW आउट किया। इसके बाद फरीद अहमद ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। आधी टीम 82 रन पर आउट हो गई।यहां से कप्तान सिकंदर रजा और डेब्यू कर रहे तफाद्जवा त्सिगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के लगाए।40 साल के रजा पुरुष T 20 I में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

आज के दिन: किसान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मैच

सामान्य

PM आवास के पास बंद हुआ एयरफोर्स गोल्फ कोर्स; 100 साल पुरानी इस जमीन ने इतिहास के कई दौर देखे

सामान्य

विधानसभा चुनाव :  अलगाववाद उलझाएगा पंजाब का सियासी समीकरण, अमृतपाल के दल से सभी सतर्क; किसने-कितनी ताकत झोंकी?