पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं: हिना अकीची को हराया, अब वर्ल्ड नंबर-1 यंग से खिताबी मुकाबला

पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं: हिना अकीची को हराया, अब वर्ल्ड नंबर-1 यंग से खिताबी मुकाबला

डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की हिना अकीची को हराया।31 साल की सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-22 अकीची को 21-10, 20-22, 21-16 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 13 मिनट चला। फाइनल में सिंधु का सामना कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग से होगा। सिंधु ने इससे पहले जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीता था।पहला गेम 21-10 से जीतापहले गेम में मुकाबला 4-4 और 8-8 की बराबरी तक पहुंचा। इंटरवल तक सिंधु ने 11-9 की बढ़त बना ली।इसके बाद सिंधु ने रफ्तार बढ़ाई और आखिरी 12 में से 11 पॉइंट जीते। उन्होंने 18 मिनट में पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया।अकीची ने दूसरा गेम जीतादूसरे गेम में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु चार पॉइंट से पीछे चल रही थीं। उन्होंने रफ्तार बढ़ाकर स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। दोनों खिलाड़ी 10-10 तक बराबरी पर रहीं, इसके बाद अकीची ने बढ़त बना ली।वर्ल्ड नंबर-11 सिंधु ने 14-14 पर वापसी की। अकीची ने फिर वापसी की और गेम पॉइंट हासिल कर लिया। अकीची ने दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया।तीसरा गेम में सिंधु का दबदबातीसरे गेम में सिंधु ने 5-3 की बढ़त के साथ शुरुआत की। अकीची ने वापसी करते हुए 6-5 की बढ़त बना ली। सिंधु ने फिर वापसी की और इंटरवल तक दो पॉइंट की बढ़त बना ली।अकीची के नेट पर गलती करने से सिंधु ने 18-16 की बढ़त बना ली। सिंधु ने आखिरी गेम 21-16 से जीता। इस जीत के साथ उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई।यंग से अब तक नहीं जीती हैं सिंधुसाउथ कोरिया की एन से यंग का सिंधु के खिलाफ रिकॉर्ड 10-0 है। दोनों के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं और सभी में यंग ने जीते है।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

जॉर्डन में चर्च पर हमला: भारत ने की कड़ी निंदा, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया; क्या-क्या कहा?

सामान्य

UP में शिक्षक बनने का शानदार मौका! 17 हजार से अधिक पदों के लिए कैसे करें अप्लाई? जानें योग्यता और फीस

सामान्य

टीम इंडिया ने फाड़ डाली रिकॉर्ड बुक, किया ऐसा कारनामा जो दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई