पैरा एशियन गेम्स- क्लोजिंग सेरेमनी में निशाद-मोना ने तिरंगा थामा: भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा, 114 मेडल जीते; यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन

पैरा एशियन गेम्स- क्लोजिंग सेरेमनी में निशाद-मोना ने तिरंगा थामा: भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा, 114 मेडल जीते; यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन

एशियन पैरा गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी खत्म हो गई है। जापान के नागोया में शनिवार को हुए क्लोजिंग सेरेमनी में निशाद कुमार और मोना अग्रवाल ने तिरंगा थामा।भारत ने इस बार रिकॉर्ड 114 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। यह एशियन पैरा गेम्स में भारत का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले 2022 हांगझोउ गेम्स में भारतीय दल ने 108 मेडल जीते थे।चीन 435 मेडल के साथ टॉप पर रहेचीन 435 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा। मेजबान जापान ने 186 मेडल जीतकर दूसरा और उज्बेकिस्तान ने 145 मेडल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। साउथ कोरिया 100 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर रहा। उसने आखिरी दिन 3 मेडल जीते, लेकिन इनमें सिर्फ 1 गोल्ड था। इससे भारत चौथे स्थान पर बना रहा।अगला एशियन गेम्स 2030 में दोहा में होगाजापान में पहली बार हुए इन गेम्स में 45 देशों के करीब 4, 000 खिलाड़ियों और स्टाफ ने हिस्सा लिया। एशियन पैरा गेम्स का पहला एडिशन 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुआ था। अब 2030 में छठे एशियन पैरा गेम्स की मेजबानी दोहा करेगा।राष्ट्रपति ने पैरा एथलीटों को बधाई दीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के रिकॉर्ड 114 मेडल जीतने पर खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खुद पर भरोसे ने यह असाधारण सफलता दिलाई है।उनका प्रदर्शन युवाओं को चुनौतियों से न घबराने, बड़े सपने देखने, समर्पण के साथ मेहनत करने और सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा देता है।निशाद कुमार ने हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड जीतेनिशाद कुमार ने 2026 एशियन पैरा गेम्स में हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीते। निशाद टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।मोना ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो गोल्ड जीतेमोना ने जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH 1 स्पर्धा में 250 अंक के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस SH 1 स्पर्धा में 357. 5 अंक हासिल कर गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

जॉर्डन में चर्च पर हमला: भारत ने की कड़ी निंदा, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया; क्या-क्या कहा?

सामान्य

UP में शिक्षक बनने का शानदार मौका! 17 हजार से अधिक पदों के लिए कैसे करें अप्लाई? जानें योग्यता और फीस

सामान्य

टीम इंडिया ने फाड़ डाली रिकॉर्ड बुक, किया ऐसा कारनामा जो दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई