पाकिस्तान में 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 12 टीमों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को मिली है।पाकिस्तान चाहता है कि भारत के मुकाबलों को छोड़कर टूर्नामेंट के बाकी मैच उसके यहां हों। भारत के मैच UAE में कराए जा सकते हैं। इसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक तनाव और ICC का हाइब्रिड मॉडल है।भारत के मैच UAE में क्यों हो सकते हैं? भारत नॉकआउट में पहुंचा तो क्या होगा? भारत महिला क्रिकेट की मजबूत टीमों में शामिल है। इसलिए टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू तय करते समय भारत के सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचने की संभावना को भी ध्यान में रखना होगा।रिपोर्टों के मुताबिक, PCB अधिकारी ने कहा है कि अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला लाहौर में कराया जा सकता है।12 टीमों के टूर्नामेंट में 10 स्थान तय 2028 महिला T 20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से आठ टीमों ने 2026 महिला T 20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अपने प्रदर्शन के आधार पर जगह पक्की की। ये टीमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका हैं।मेजबान होने के कारण पाकिस्तान को सीधी जगह मिली है। ICC महिला टी-20 रैंकिंग में तय कट-ऑफ तारीख पर आयरलैंड ने भी स्थान हासिल किया। बाकी दो टीमें 10 टीमों के ग्लोबल क्वालिफायर से आएंगी।पहलगाम हमले के बाद क्रिकेट में भी बढ़ी दूरीभारत-पाकिस्तान के बीच तनाव नया नहीं है, लेकिन अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हालात और बिगड़ गए। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इसके बाद मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव भी बढ़ा। इसका असर क्रिकेट पर भी दिखाई दिया।पुरुष टीम ने हाथ नहीं मिलाया, महिला टीम ने भी अपनाया यही रुखपहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में हाथ मिलाने की परंपरा भी विवाद का विषय बन गई। सितंबर 2025 में UAE में हुए पुरुषों के एशिया कप में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। सूर्यकुमार ने जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।इसके बाद भारतीय महिला टीम ने भी यही रुख अपनाया। अक्टूबर 2025 में श्रीलंका के कोलंबो में महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया।2028-29 के क्रिकेट कैलेंडर में और क्या?
