चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए 'मिशन मोड' में काम करते हुए, ओडिशा सरकार ने गंजाम जिले के चक्रवात और अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से प्रभावित इलाकों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी बहाली की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ प्रभावित गंजाम में युद्धस्तर पर टेलीकॉम सेवाएं बहाल की जा रही हैं। 96 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली चालू हो गई है। इस बहाली के कार्य में 6400 से अधिक कर्मचारी जुटे हैं। 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक, बीएसएनएल व अन्य टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं ने गंजाम जिले के 20 ब्लॉकों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी सफलतापूर्वक बहाल कर दी है। ओडिशा सरकार द्वारा गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार, बाकी प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का काम चल रहा है।
ओडिशा: बाढ़ प्रभावित गंजाम में युद्धस्तर पर टेलीकॉम सेवाएं बहाल, 96 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली चालू

सुझाई गई
सामान्य
Delhi में 20 रुपये के नकली सिक्कों का रैकेट कैसे पकड़ा गया? 4 आरोपी अरेस्ट, 1 लाख रुपये के सिक्के जब्त
सामान्य
अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, पहली बार ख़िताब जीतकर किया धमाका
सामान्य
