वाईएसआरसीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को पोलिंग बूथ में घुसने नहीं दिया गया। जगन मोहन रेड्डी ने पुलिवेंदुला में रिटर्निंग ऑफिसर से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मुलाकात के बाद उन्होंने वाईएसआरसीपी के पोलिंग एजेंटों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
'हमारे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया': जगन मोहन रेड्डी का चुनावी गड़बड़ी का आरोप, धरने पर बैठे

सुझाई गई
सामान्य
रोहित शर्मा ने पत्रकारों के साथ कर दी मजेदार बात, ऐसा क्या बोला जिसका वीडियो जमकर हुआ वायरल
सामान्य
सीएए पर सीएम शुभेंदु पर बड़ा बयान: मतुआ समुदाय को नागरिकता देने का किया वादा, कहा- ममता हमेशा करती थीं विरोध
सामान्य
