पश्चिम बंगाल के पूर्व सूचना एवं संस्कृति राज्यमंत्री इंद्रनील सेन को दुर्गापूजा के विशेष प्रवेश पास की बिक्री में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 10 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। कोलकाता पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। जांच का दायरा अब सरकारी ठेकों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन तक फैल गया है और करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता है। पुलिस के अनुसार, मास आर्ट सोसाइटी ने 2022 से 2025 के बीच दुर्गापूजा के प्रिव्यू शो और विशेष प्रवेश के पास बेचे। आरोप है कि संस्था ने यूनेस्को के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर आधिकारिक संबंध का आभास दिया। सेन की पत्नी मधुछंदा सेन इस संस्था की अध्यक्ष हैं। ईडी ने मामले में 50-60 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई है। सेन के मंत्री रहते सूचना एवं संस्कृति विभाग ने गिडी क्रिएशन को करीब 53. 46 करोड़ रुपये के इवेंट मैनेजमेंट ठेके दिए।
न्यूज डायरी: बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन 10 नवंबर तक हिरासत में; 'सरल केरलम' बिल पर यूडीएफ का हंगामा

सुझाई गई
सामान्य
अभिषेक-वैभव ने मचाई तबाही तो टूटेगा रिकॉर्ड? पूर्व क्रिकेटर ने जताई 300 पार स्कोर की संभावना
सामान्य
सैफ अली खान की बेटी Sara Ali Khan के खिलाफ फतवा जारी, अल्लाह से माफी मांगने को कहा गया , क्या है मामला?
सामान्य
