सुप्रीम कोर्ट: कॉलेजियम की सिफारिश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में जज बनेंगे नौ वकील

सुप्रीम कोर्ट:                                   कॉलेजियम की सिफारिश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट में जज बनेंगे नौ वकील

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में नौ वकीलों को जज नियुक्त करने की सिफारिश की। कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कॉलेजियम में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं। जज नियुक्त करने के लिए जिन नौ वकीलों के नामों की सिफारिश की गई है, उनमें विशाल शर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, नामग्याल वांगचुक, पवन कुमार कुंडल, ताहिर माजिद शम्सी, तबस्सुम जफर, अमित गुप्ता, प्रणव कोहली और अनुपम रैना शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

थेवर जयंती: तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि, 10,000 जवान तैनात

स्पोर्ट्स

प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर: मोहम्मद सिराज दूसरे और नितीश कुमार रेड्डी तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया A से जुड़ेंगे

सामान्य

न्यूज डायरी: बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन 10 नवंबर तक हिरासत में; 'सरल केरलम' बिल पर यूडीएफ का हंगामा