देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ और असम राइफल' के प्रमुखों के मणिपुर दौरे के बीच 'कुकी-जो' काउंसिल ने एक बार फिर से 'अलग प्रशासन' की मांग उठाई है। कुकी-जो काउंसिल ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि मणिपुर के तीन प्रमुख समुदायों में से दो 'मैतेई' और 'नागा' की ओर से कूकी जो समुदाय के लोग लगातार हिंसा का सामना कर रहे हैं। वहीं, सरकार का रवैया चुनिंदा न्याय और भेदभाव के एक चिंताजनक पैटर्न को दर्शाता है। दूसरी ओर, सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह और असम राइफल के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, ऑपरेशनल तैयारियों और शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की है। दोनों बल प्रमुखों के मध्य मणिपुर में सेंट्रल फोर्सेज और लोकल पुलिस के बीच तालमेल को बेहतर बनाने, अवैध हथियारों की बरामदगी, एनसीबी के साथ मिलकर ड्रग्स माफिया पर वार, संयुक्त ऑपरेशन व विभिन्न समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं को होने से पहले ही रोकना, आदि रणनीति पर बातचीत हुई।
मणिपुर: फिर उठी अलग प्रशासन की मांग, सुरक्षा प्रमुखों के दौरे के बीच कुकी-जो काउंसिल ने सरकार को दी चेतावनी

सुझाई गई
सामान्य
42 साल पुराना गाना, करवा चौथ पर बीवी को मत दिखाना, वर्ना जेब करनी पड़ सकती है ढीली, आशा-किशोर की आवाज में आज भी सदाबहार
सामान्य
पार्टनर को जरूर सुनाएं अजय-करिश्मा का 32 साल पुराना ये सुपरहिट रोमांटिक गाना, 34 साल बाद भी नहीं हुआ पुराना, अभिजीत भट्टाचार्य ने बनाया सदाबहार
सामान्य
