Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना में बुधवार, 28 अक्टूबर देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर और कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ढोलेवाल इलाके में करीब 8 हमलावरों ने जगजीत सिंह की कार पर 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। उस वक्त वह अपनी मां और करीब साढ़े तीन साल के बेटे के साथ थे।
Ludhiana में कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मां-बेटे के सामने कार पर 5-6 राउंड फायरिंग

