चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं। 23 अक्तूबर को मतदान के बाद 27 अक्तूबर को मतगणना का दौर शुरू हुआ। दो दिन की लंबी गिनती के बाद कई सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। वहीं, कुछ और सीटों पर अंतिम चरण की गिनती जारी है। ज्यादातर राज्य ऐसे रहे जहां नतीजे सत्ताधारी दल या गठबंधन के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे। पार्टियों के लिहाज से किसी को नुकसान हुआ तो कुछ दलों के फायदा भी हुआ।
एक्सप्लेनर: किसे सबसे ज्यादा फायदा, किसका बड़ा नुकसान; राज्यवार किस पार्टी को क्या दे गए एमएलसी चुनाव नतीजे?

