लिविंगस्टोन को ट्रेड करना चाहती है CSK: SRH ने अब तक फैसला नहीं लिया; 13 करोड़ में खरीदे गए थे इंग्लिश ऑलराउंडर

लिविंगस्टोन को ट्रेड करना चाहती है CSK: SRH ने अब तक फैसला नहीं लिया; 13 करोड़ में खरीदे गए थे इंग्लिश ऑलराउंडर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। एक अन्य नॉर्दर्न फ्रेंचाइजी ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उसकी बातचीत शुरुआती स्तर पर है।लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन (IPL 2025 से पहले) में 8. 75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन बाद में रिलीज कर दिया।लिविंगस्टोन IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच खेलेलिविंगस्टोन का पिछला IPL सीजन निराशाजनक रहा था। उन्होंने हैदराबाद के लिए 2 मैच खेले और सिर्फ 15 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्पों से भी बाहर होना पड़ा।खलील अहमद को ट्रेड करने की चर्चारिपोर्ट के मुताबिक, CSK की ओर से खलील अहमद को ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा भी हुई है। हालांकि, इस जानकारी की पूरी पुष्टि नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा है।सूत्रों के मुताबिक, लिविंगस्टोन के अलावा CSK का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा है। ट्रेड में एक से ज्यादा खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल हैं। हालांकि, अभी किसी भी प्रस्ताव पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। यह ट्रेड हो भी सकता है और नहीं भी।17 नवंबर तक पूरी हो सकती है ट्रेड की तस्वीरIPL में रिटेंशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को जल्द ही अपने खिलाड़ियों को लेकर फैसला करना होगा। लिविंगस्टोन के ट्रेड पर भी इस तारीख से पहले स्थिति साफ हो सकती है।इस बीच हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर भी कई फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने अभी तक किसी एक प्रस्ताव को अंतिम रूप नहीं दिया है।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश और पप्पू यादव समेत कई नेता हमलावर, क्या है पूरा विवाद?

सामान्य

'बांग्लादेश के हालात पर भारत की नजर': विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोनों देशों के संबंधों पर क्या कहा?

सामान्य

# IND vs NZ: क्या पहले वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल? ऑकलैंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट