क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार: एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार: एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को वित्त वर्ष 2025-26 में 601. 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹3, 550 करोड़) की आय हुई। बोर्ड को इस दौरान 81. 8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹483 करोड़) का शुद्ध मुनाफा हुआ।पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 11. 3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹67 करोड़) का घाटा हुआ था।बोर्ड ने बुधवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ वनडे-T 20 सीरीज से मीडिया राइट्स, कमर्शियल डील और मैच के दिन टिकटों की बिक्री से रिकॉर्ड कमाई हुई। स्टेडियम में दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई।एशेज के 18 दिन में 8. 59 लाख दर्शक पहुंचेइंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के 18 दिन के खेल में कुल 8, 59, 580 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान हर दिन औसतन 47, 754 दर्शक मौजूद रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, सीरीज में दर्शकों की संख्या से जुड़े कई रिकॉर्ड बने।भारत के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में खेली गई सीरीज से भी बोर्ड को अच्छी कमाई हुई। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि भारत ने T 20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।पुरुष टीम ने 4-1 से जीती एशेज, महिला टीम बनी T 20 वर्ल्ड चैंपियनक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने मैदान पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी।वहीं, महिला टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर सातवीं बार ICC महिला T 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टीमों के इस प्रदर्शन ने भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सफल सीजन में अहम भूमिका निभाई।अगले दो वित्तीय वर्षों में घाटे का अनुमानरिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले वर्षों में वित्तीय चुनौतियों की आशंका जताई है। बोर्ड के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में उसे घाटा हो सकता है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी वजह इंटरनेशनल क्रिकेट के चक्रानुसार बदलते शेड्यूल को बताया है। इन वर्षों में घरेलू इंटरनेशनल मैचों से होने वाली कमाई और मीडिया राइट्स रेवेन्यू में गिरावट आने की आशंका है।नवंबर में इंग्लैंड से व्हाइट-बॉल सीरीज, जनवरी में भारत दौराऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम फिलहाल साउटा अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी।ऑस्ट्रेलिया को 9 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम 21 जनवरी से भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में प्रस्तावित है।--------------------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरेंविमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5: 30 बजे शुरू होगा।इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें से 27 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 स्लॉट खाली हैं। पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

'कमर की जगह बट पर हाथ रखते हैं ये बड़े एक्टर्स', Shweta Keswani का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- गलत तरीके से छूते हैं

स्पोर्ट्स

सरदार सिंह ने युवा खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात, हॉकी टीम की कमियों को दूर करने को लेकर दी प्रतिक्रिया

सामान्य

'मुझे नहीं चाहिए कोई पद': पूर्व जज कौल ने सुनाया पीएम मोदी से चर्चा का किस्सा; उमर-शरजील के केस पर क्या कहा?