क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार: एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई ₹3,550 करोड़ के पार: एशेज और भारत सीरीज से ₹483 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; पिछले साल हुआ था घाटा

एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ वनडे-T 20 सीरीज से हुई कमाई की बदौलत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है। बोर्ड की सालाना आय 601. 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3, 550 करोड़ रुपए) रही। इस दौरान बोर्ड को 81. 8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 483 करोड़ रुपए) का शुद्ध मुनाफा हुआ। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11. 3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का घाटा हुआ था।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी अपनी सालाना वित्तीय रिपोर्ट में बताया कि मजबूत कमर्शियल प्रदर्शन, रिकॉर्ड दर्शकों की संख्या और सफल इंटरनेशनल सीजन से यह उपलब्धि हासिल हुई। बोर्ड के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ पुरुषों की घरेलू एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से मीडिया राइट्स, कमर्शियल डील और मैच-डे रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।एशेज के 18 दिन में 8. 59 लाख दर्शक पहुंचेइंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में दर्शकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया। सीरीज के 18 दिनों के खेल के दौरान कुल 8, 59, 580 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान हर दिन औसतन 47, 754 दर्शक मौजूद रहे।भारत के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज से भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अच्छी कमाई हुई। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि भारत ने T 20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।पुरुष टीम ने 4-1 से जीती एशेज, महिला टीम बनी T 20 वर्ल्ड चैंपियनक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई के साथ उसकी राष्ट्रीय टीमों ने मैदान पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी।वहीं, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अपना सातवां ICC महिला T 20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस प्रदर्शन ने भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सफल सीजन को खास बनाया।अगले दो वित्तीय वर्षों में घाटे का अनुमानरिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आने वाले वर्षों में वित्तीय चुनौतियों की आशंका जताई है। बोर्ड के अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में उसे घाटा हो सकता है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी वजह इंटरनेशनल क्रिकेट के चक्रानुसार बदलते शेड्यूल को बताया है। इन वर्षों में घरेलू इंटरनेशनल मैचों से होने वाली कमाई और मीडिया राइट्स रेवेन्यू में गिरावट आने की आशंका है।नवंबर में इंग्लैंड से व्हाइट-बॉल सीरीज, जनवरी में भारत दौराऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी।ऑस्ट्रेलिया को 9 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम 21 जनवरी से भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में प्रस्तावित है।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

'कमर की जगह बट पर हाथ रखते हैं ये बड़े एक्टर्स', Shweta Keswani का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- गलत तरीके से छूते हैं

स्पोर्ट्स

सरदार सिंह ने युवा खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात, हॉकी टीम की कमियों को दूर करने को लेकर दी प्रतिक्रिया

सामान्य

'मुझे नहीं चाहिए कोई पद': पूर्व जज कौल ने सुनाया पीएम मोदी से चर्चा का किस्सा; उमर-शरजील के केस पर क्या कहा?