ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। शनिवार को मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 288 रन बनाने हैं। जबकि, साउथ अफ्रीका को 10 विकेट गिराने हैं।खास बात यह है कि इस मुकाबले के नतीजे पर 3 मैचों की सीरीज का रिजल्ट निर्भर है। क्योंकि, दोनों ही टीमों एक-एक मैच जीत चुकी हैं।साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 387 रन पर ऑलआउटचौथे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए। टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की थी।इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट रखा है। रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। रिकेल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया का दबदबासाउथ अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 40 रन की बढ़त और 6 विकेट बाकी रहते की। क्रीज पर रायान रिकेल्टन और मैथ्यू ब्रीट्जके मौजूद थे।मिचेल स्टार्क ने ब्रीट्जके को शॉर्ट बॉल डालकर परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों से दबाव बनाया। आखिरकार पैट कमिंस को 372 गेंदों के इंतजार के बाद विकेट मिला।ब्रीट्जके ने शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े स्टार्क के हाथों में चली गई। वह 121 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए।रिकेल्टन-मुल्डर ने पलटा मैच का रुखब्रीट्जके के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 181 रन पर 5 विकेट था। लेकिन रिकेल्टन और मुल्डर ने संभलकर बल्लेबाजी की।पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 28 ओवर में सिर्फ 62 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दूसरे सेशन में टीम ने 28 ओवर में 92 रन जोड़े। मुल्डर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रिकेल्टन ने भी शतक लगाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 318 गेंदों पर 154 रन की साझेदारी की।रिकेल्टन 219 गेंदों पर 101 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अगले तीन विकेट सिर्फ 16 रन के अंदर गंवा दिए। मार्को यानसन 8 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए। साइमन हार्मर को नाथन लायन ने बोल्ड किया। गेराल्ड कोएत्जी भी रनआउट हो गए।मुल्डर ने निचले क्रम के साथ संभाली पारीरिकेल्टन के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 335 रन पर 6 विकेट था। मुल्डर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कगिसो रबाडा के साथ 53 गेंदों पर 36 रन जोड़े। रबाडा ने 14 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए।नाथन लायन की गेंद पर चौका लगाकर मुल्डर ने टीम की बढ़त 250 रन के पार पहुंचाई। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का और लायन के खिलाफ स्लॉग स्वीप से एक और छक्का लगाया। आखिरकार 221 गेंदों पर 115 रन बनाकर वह स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।------------------ यह खबर भी पढ़ें…भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हारटीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पूरी खबर पढ़ें…
केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 288 रन की जरूरत: साउथ अफ्रीका को 10 विकेट चाहिए, सीरीज दांव पर है
सुझाई गई
सामान्य
Sanjay Gupta की 'प्लेबॉय स्टाइल' पार्टियां, एक महिला से 2 बार शादी, कौन हैं पत्नी अनुराधा, कितने बच्चे?
सामान्य
क्या जाने वाली है उमर अब्दुल्ला की सरकार? 24 बागी विधायकों की सीक्रेट मीटिंग से हड़कंप,क्या है बागियों की मांग
स्पोर्ट्स
