केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन की जरूरत: साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए, 3 मैचों की सीरीज दांव पर है

केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन की जरूरत: साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए, 3 मैचों की सीरीज दांव पर है

ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। शनिवार को मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन बनाने हैं। जबकि, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट गिराने हैं।कगिसो रबाडा ने पहले ओवर में मैट रैनशॉ (0 रन) और मार्नस लाबुशेन (4 रन) को पवेलियन भेज दिया है। ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।खास बात यह है कि इस मुकाबले के नतीजे पर 3 मैचों की सीरीज का रिजल्ट निर्भर है। क्योंकि, दोनों ही टीमों एक-एक मैच जीत चुकी हैं।साउथ अफ्रीका 387 रन पर आउट, 288 रन का टारगेट दियासाउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए। उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट रखा है।रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। रिकेल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 रन की बढ़तमेजबान टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की थी।------------------ यह खबर भी पढ़ें…भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हारटीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पूरी खबर पढ़ें…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

Sanjay Gupta की 'प्लेबॉय स्टाइल' पार्टियां, एक महिला से 2 बार शादी, कौन हैं पत्नी अनुराधा, कितने बच्चे?

सामान्य

क्या जाने वाली है उमर अब्दुल्ला की सरकार? 24 बागी विधायकों की सीक्रेट मीटिंग से हड़कंप,क्या है बागियों की मांग

स्पोर्ट्स

केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 288 रन की जरूरत: साउथ अफ्रीका को 10 विकेट चाहिए, सीरीज दांव पर है