‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा’: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया इंडिया ब्लॉक की रैली का समर्थन, एसआईआर पर उठाए सवाल

‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा’:                                   कॉकरोच जनता पार्टी ने किया इंडिया ब्लॉक की रैली का समर्थन, एसआईआर पर उठाए सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को समर्थन देने का एलान किया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारा देते हुए कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा।’ पार्टी ने अपने बयान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता जताई और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उसका कहना है कि लोकतंत्र में सरकार चुनने का अधिकार जनता के पास होना चाहिए, न कि सरकार को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि कौन वोट दे सकता है। पार्टी ने अपने संदेश के अंत में ‘राष्ट्र सबसे ऊपर’ का नारा भी दिया है। यह समर्थन ऐसे समय में सामने आया है, जब एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव चल रहा है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

सामान्य

IND vs NZ 4th T20I: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला?

सामान्य

MLC Polls Results: 'कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?', बैलेट पेपर से चुनाव के नतीजों पर PM Modi ने ली चुटकी