ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20i से बाहर: दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है, पहले मैच में चोट लगी

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20i से बाहर: दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है, पहले मैच में चोट लगी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T 20 I में नहीं खेलेंगे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है।क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले मैच के दौरान ईशान को यह चोट लगी थी। BCCI ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पोस्ट करके यह जानकारी दी।बोर्ड ने कहा- मेडिकल टीम चोट की निगरानी कर रहीBCCI ने बयान में कहा, ‘ईशान किशन को पहले T 20 I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है।’हालांकि, BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं।पहले मैच में एक रन ही बना सके थे ईशानईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 3 गेंद पर एक रन ही बना सके थे। उन्होंने मिचेल सैंटनर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया।भारत ने हैगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच को 4 विकेट से जीता। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 226 रन का टारगेट चेज किया। जोकि इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज है।------------------------------------------------भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई, 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगेअंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। आयुष म्हात्रे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान है। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

Old Blankets DIY: पुराने कंबलों का क्या करें? जानिए दोबारा इस्तेमाल करने के 3 शानदार तरीके, घर में आएंगे बहुत काम

सामान्य

अरुणाचल में चीन से अब भी हो रहा आमना-सामना ! ITBP चीफ का बड़ा बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

स्पोर्ट्स

ईशान किशन दूसरे टी-20 से पहले चोटिल: दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव, पहले मैच में चोट लगी