हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए ग्रुप-C के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3. 5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान ने 13 गेंद बाकी रहते 89 रन का टारगेट हासिल किया।पाकिस्तान की जीत में अब्बास अफरीदी और ख्वाजा नफे ने अहम भूमिका निभाई। अब्बास ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए। उन्हें को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन बनाएभारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल त्रिपाठी 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश राणा ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। वह रिटायर्ड आउट हुए। शशांक सिंह ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों पर 40 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।शशांक-नीतीश के बीच 57 रन की साझेदारीशशांक ने नीतीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या खाता भी नहीं खोल सके। दोनों को अब्दुल समद ने लगातार गेंदों पर आउट किया। टी नटराजन ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए।पाकिस्तान ने 3. 5 ओवर में मैच खत्म किया89 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। ख्वाजा नफे और अब्बास अफरीदी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 2. 1 ओवर में 59 रन जोड़े। अब्बास 8 गेंदों पर 35 रन बनाकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हुए।नफे ने 12 गेंदों पर 41 रन बनाएइसके बाद नफे ने भी तेजी से रन बनाए। वह 12 गेंदों पर 41 रन बनाकर राहुल तेवतिया का शिकार बने। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके बाद अब्दुल समद ने 3 गेंदों पर नाबाद 7 और इरफान खान ने एक गेंद पर नाबाद 6 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।क्रुणाल पंड्या ने एक ओवर में 31 रन दिएभारत की ओर से गेंदबाजी में राहुल तेवतिया और शशांक सिंह को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। क्रुणाल पंड्या ने एक ओवर में 31 रन दिए, जबकि टी नटराजन ने एक ओवर में 28 रन खर्च किए। शशांक सिंह ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान ने 3. 5 ओवर में ही 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस- पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया: 13 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल किया; अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए
सुझाई गई
सामान्य
'किसी ने मुझसे बात नहीं की': मर्सिडीज कार टक्कर मामले में कोच्चि के पूर्व कमिश्नर की सफाई, जांच पर क्या बोले?
स्पोर्ट्स
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस- पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया: 13 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल किया; अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए
सामान्य
