केरलम में मर्सिडीज-बेंज कार के स्कूटर को टक्कर मारने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। तबादले के बाद कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि स्कूटर सवार की मौत के मामले में किसी जज या अन्य किसी व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। बता दें कि जांच में लापरवाही की खबरों के बाद उनका तबादला कर दिया गया था। इस मामले में एक मर्सिडीज-बेंज कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसे एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाबालिग बेटे द्वारा चलाने का आरोप है। घटना के बाद आईजी रैंक के अधिकारी कुमार का तबादला कर दिया गया और उनकी जगह आईजी आर निशांतिनी को नियुक्त किया गया। यह दुर्घटना 25 अक्तूबर को कोच्चि में हुई थी, जब एक मर्सिडीज-बेंज कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 55 वर्षीय जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी।
'किसी ने मुझसे बात नहीं की': मर्सिडीज कार टक्कर मामले में कोच्चि के पूर्व कमिश्नर की सफाई, जांच पर क्या बोले?

सुझाई गई
सामान्य
ससुराल जाने वाली बेटियों को रुला देगा ये 44 साल पुराना गाना, 17 साल की पद्मिनी कोल्हापुरे की सिल्वर जुबली फिल्म में लता मंगेशकर का अमर गीत
सामान्य
'किसी ने मुझसे बात नहीं की': मर्सिडीज कार टक्कर मामले में कोच्चि के पूर्व कमिश्नर की सफाई, जांच पर क्या बोले?
स्पोर्ट्स
