न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर कहा है कि भुवी नई गेंद से उनकी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं।सैंटनर ने टी-20 मैच से पहले कहा- ‘अगर विकेट में थोड़ी भी मदद हुई, तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं। भारत की कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को सीम और स्विंग कराया है।’पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भुवनेश्वर करीब 4 साल बाद भारतीय T 20 I टीम में लौटे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वें टी-20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में चुना था। हालांकि, वे बारिश के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके।भारतीय पिचों पर तंज किया, कहा- ऐसे में कौन गेंदबाज बनना चाहेगान्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कि भुवनेश्वर यहां की परिस्थितियों का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भुवी को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां पसंद आएंगी।’उन्होंने कहा, ‘भारत में इन दिनों गेंदबाज के लिए हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं। हमने हाल की सीरीज में 250 रन का लक्ष्य भी हासिल होते देखा है।’सैंटनर ने कहा, ‘ऐसे में कौन गेंदबाज बनना चाहेगा? लेकिन भुवनेश्वर को यहां की परिस्थितियां थोड़ी ज्यादा पसंद आ सकती हैं।’वैभव के लिए भी प्लान बनाया है- सैंटनरवैभव सूर्यवंशी भारत के लिए खेलते हैं, तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा। सैंटनर ने कहा कि सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड ने कुछ योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने उनकी बैटर्स को समझने के लिए रिसर्च की है।सैंटनर ने कहा, ‘उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज नहीं खेली थी। लेकिन हम जानते हैं कि IPL में वह कितने अच्छे हैं।’उन्होंने कहा, ‘हम यह भी जानते हैं कि अभिषेक जैसे दूसरे खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। सूर्यवंशी का भारत के लिए बड़ा योगदान होगा, चाहे इस सीरीज में हो या नहीं, लेकिन भविष्य में जरूर होगा।’पिच और मौसम पर निर्भर रहेगा खेलसैंटनर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी ऐसी उम्मीद है। शायद पहला मैच ऐसा हो सकता है, लेकिन हालात तेजी से बदल सकते हैं।’उन्होंने बताया कि मुकाबला मौसम पर काफी निर्भर करेगा। दूसरे मैच में उसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर पहला मैच खेला जाएगा। इसलिए वह पिच थोड़ी सपाट हो सकती है।सैंटनर ने कहा, ‘अगर गेंद सीम करती है, तो हमें उसी के अनुसार खेलना होगा। अगर पिच सपाट रहती है, तो उसके अनुसार खेलना होगा।’पिछली सीरीज में भारत से 4-1 से हारा था न्यूजीलैंडपांच मैचों की T 20 I सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैच खेलेंगी।सैंटनर ने कहा, ‘विश्व कप से पहले हुई सीरीज में भारत ने हमें 4-1 से हराया था। इसलिए हम जानते हैं कि भारत एक शानदार टीम है और लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’---------------------------------------------भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए…भारतीय कप्तान बोले- वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं, ड्रेसिंग रूम में खुश रहेंभारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को क्राइस्टचर्च में कहा- ‘वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे टीम में आ सकते हैं, ऐसा नहीं है। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है।’ पढ़ें पूरी खबर
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले सैंटनर: नई गेंद से उन्हें खेलना मुश्किल, 22 अक्टूबर को पहला टी-20 मैच
सुझाई गई
स्पोर्ट्स
कुलदीप वनडे के टॉप-5 बॉलर्स में शामिल: ICC रैंकिंग में श्रीलंका के तीक्षणा को पीछे छोड़ा; ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला पाकिस्तान
स्पोर्ट्स
विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश-नेपाल में 21 जनवरी से शुरू होगा; 16 टीमें खेलेंगी; भारत 22 को खेलेगा
सामान्य
