बंगलूरू में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए धमाके में दो लोग घायल हो गए। आशंका है कि यह धमाका बैटरी फटने की वजह से हुआ। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने से पहले कोई कयास न लगाएं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। शुरुआती जांच शुरू हो गई है और नमूनों को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा जाना है। यह धमाका पुलकेशीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जार्मिया रोड पर एक इमारत की चौथी मंजिल पर हुआ, जहां उस समय निर्माण कार्य चल रहा था। धमाके के बाद वहां आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कर्नाटक: बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत में जोरदार धमाका, दो लोग घायल; गृह मंत्री खरगे ने क्या की अपील?

सुझाई गई
सामान्य
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने का नोटिस, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने रिजिजू से की हस्तक्षेप की मांग
सामान्य
72 साल पुराना गाना, जिसके बजते ही आज भी नागिन बन जाते हैं सभी बाराती, बीन की धुन पर नाची थीं वैजयंतीमाला, लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट
सामान्य
