ICC विमेंस अंडर-19 T 20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में शुरू होगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। चार ग्रुप में कुल 41 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले दोनों देशों के चार स्टेडियम में होंगे।पहले दिन आठ टीमें चार मैचों में उतरेंगी। सह-मेजबान बांग्लादेश का सामना UAE से होगा। नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेगा।डिफेंडिंग चैंपियन भारत भी 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन होगा। पहली बार यह 2023 में खेला गया था।इन चार मैदानों पर होंगे मैचमैच चट्टग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके अलावा सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, काठमांडू के TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे।ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद क्वालिफाई करने वाली टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी।सुपर सिक्स स्टेज में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।4 फरवरी को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को फाइनलसेमीफाइनल 4 फरवरी को बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके लिए 5 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है।फाइनल 6 फरवरी को स्थानीय समयानुसार 13: 30 बजे खेला जाएगा। फाइनल के लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे तय किया गया है।भारतीय टीम शुरुआती दोनों एडिशन की चैंपियनभारतीय विमेंस अंडर-19 टीम का अब तक का वर्ल्ड कप इतिहास बेहद शानदार रहा है। भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले दोनों एडिशन (2023 और 2025) में खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है।2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था, जबकि 2025 में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
