अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव! भारत-चीन के बीच कब-कब हुआ टकराव, पूरी डिटेल

अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव! भारत-चीन के बीच कब-कब हुआ टकराव, पूरी डिटेल

अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. इस बात का खुलासा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने 22 अक्टूबर को किया है. उन्होंने कहा था कि हम चीन परंपरागत तरीके से नहीं लड़ सकते हैं. वे हमसे काफी आगे हैं. हमें ड्रोन टेक्नॉलोजी पर ज्यादा-से-ज्यादा काम करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश में स्थित इंडिया-चीन बॉर्डर पर कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना जारी है. भारत के विदेश मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बताया कि जब चीनी सैनिक तय गश्त के तरीकों से अलग चलते हैं तो बॉर्डर पर तनाव बढ़ जाता है.
 
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद साल पुराना है. साल 1962 में दोनों देशों के बीच पहला युद्ध हुआ था. दोनों देशों की सेनाएं इसके बाद भी कई बार सैनिक आमने-सामने आ चुके हैं. कभी गोलीबारी हुई तो कभी दोनों देशों की सेनाएं कई दिनों तक एक-दूसरे के सामने खड़ी रही.

तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच   9 दिसंबर 2022 को झड़प हुई. भारतीय सेना के अनुसार, चीनी सैनिकों ने LAC पार करने की कोशिश की थी. भारतीय जवानों ने इसका विरोध किया. दोनों तरफ के कुछ सैनिक घायल हुए. भारतीय सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के सैनिक अपने-अपने इलाके में लौट गए.

गलवान घाटी में हिंसक झड़प

पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में मई 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ने लगा. दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई. दोनों सेनाओं के बीच 15-16 जून 2020 की रात गलवान घाटी में के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में भारत के 20 सैनिक मारे गए. चीन ने बाद में अपने चार सैनिकों की मौत की जानकारी दी.

तुलुंग ला में हमला

अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला इलाके में 20 अक्टूबर 1975 को भारतीय सैनिकों की एक गश्ती टीम पर हमला हुआ. भारत सरकार के अनुसार, इस घटना में चार भारतीय जवान मारे गए थे. इसके बाद लंबे समय तक सीमा पर गोलीबारी में भारतीय सैनिकों की मौत की कोई ऐसी बड़ी घटना सामने नहीं आई. साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान फिर भारतीय सैनिकों की जान गई.

सिक्किम के नाथू ला और चो ला में झड़प

सिक्किम के नाथू ला और चो ला दर्रों के पास सितंबर और अक्टूबर 1967 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लड़ाई हुई. इस सीमा पर तार लगाने के काम को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. दोनों देशों के सैनिकों की मौत हुई.   ये घटनाएं अरुणाचल प्रदेश में नहीं, बल्कि सिक्किम के पास हुई थीं.

भारत और चीन के बीच युद्ध

1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध शुरू हुआ था. यह लड़ाई लद्दाख और उस समय के पूर्वोत्तर सीमा क्षेत्र में हुई, जो आज अरुणाचल प्रदेश है. सीमा को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से विवाद था. भारत मैकमोहन रेखा को अपनी सीमा मानता है, जबकि चीन इस सीमा को स्वीकार नहीं करता. लद्दाख के अक्साई चिन क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं. चीन ने नवंबर 1962 में युद्ध रोकने का ऐलान किया. इस युद्ध के बाद भी सीमा विवाद खत्म नहीं हुआ. दोनों देशों के बीच तनाव की यह बड़ी वजह आज तक बनी हुई है.

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

यूपी के भैंसिया गांव में दूध के उधार पैसे मांगने पर तड़ातड़ चली गोलियां, छत से पत्थर भी फेंके, VIDEO

सामान्य

कांग्रेस की 1 नवंबर वाली रैली को भाजपा ने सिख दंगों से जोड़ा, बोली- इसी दिन की जिद क्यों है

सामान्य

जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज