अभिषेक पावरप्ले में 100 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज: नीतीश-तिलक ने एक ओवर में 4 डबल दौड़े; अर्शदीप ने भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक पावरप्ले में 100 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज: नीतीश-तिलक ने एक ओवर में 4 डबल दौड़े; अर्शदीप ने भुवनेश्वर का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। क्राइस्टचर्च में अभिषेक शर्मा पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।अर्शदीप सिंह ने भी एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा।मैच में नीतीश रेड्डी और तिलक वर्मा ने 16 वें ओवर में लगातार चार गेंदों पर 2-2 रन दौड़कर लिए। वहीं, 19 वें ओवर में तिलक के छक्के पर भारतीय डगआउट में बैठे खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े।भारत-न्यूजीलैंड मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…1. अभिषेक ने रोहित को पीछे छोड़ाअभिषेक टी-20 के शुरुआती 6 ओवर में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने तीसरे ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा 98 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।2. तिलक एक साल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयरतिलक ने शनिवार को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डैरिल मिचेल का कैच पकड़ा। इसके साथ ही उनके इस साल टी-20 में 26 कैच हो गए। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने। उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो के 25 कैच का रिकॉर्ड तोड़ा।3. अर्शदीप ने इस साल 38 टी-20 विकेट लिएअर्शदीप सिंह एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस साल 38 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था। उन्होंने 2022 में 37 विकेट लिए थे।4. 70 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद भारत का सबसे बड़ा रनचेजभारत ने 70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 181 रन का लक्ष्य हासिल किया। इस स्थिति से यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा सफल रनचेज है।इस रिकॉर्ड में ओवरऑल टीमों में भारत दूसरे नंबर पर है। पापुआ न्यू गिनी ने 2022 में 53 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 204 रन का टारगेट हासिल किया था।5. सैंटनर ने भारत के खिलाफ दूसरी बार 4 विकेट लिएमिचेल सैंटनर टी-20 में भारत के खिलाफ एक से ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने शनिवार को क्राइस्टचर्च में 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए।इससे पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में नागपुर में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 127 रन का लक्ष्य डिफेंड कर जीत हासिल की थी।यहां से टॉप-6 मोमेंट्स…1. तिलक के छक्के पर डगआउट में उछल पड़े भारतीय खिलाड़ीभारत को आखिरी 7 गेंदों पर जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। नाथन स्मिथ के ओवर में तिलक वर्मा ने स्लोअर बॉल पर वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। उनका शॉट देखकर भारतीय डगआउट में बैठे खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। उन्होंने खड़े होकर तालियां भी बजाईं।2. नीतीश-तिलक ने एक ओवर में चार डबल लेकर 13 रन बनाए 16 वें ओवर में नाथन स्मिथ की पहली गेंद पर नीतीश ने चौका जड़ा। इसके बाद अगली चार गेंदों पर तिलक के साथ 2-2 रन लिए। ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन आया। इस तरह भारत ने ओवर में 13 रन बनाए।यह ओवर इसलिए अहम था, क्योंकि भारत को आखिरी 5 ओवर में 68 रन बनाने थे। यानी हर ओवर में 13 से ज्यादा रन चाहिए थे।3. श्रेयस अय्यर ने जैकब्स का कैच छोड़ा11 वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेवॉन जैकब्स का कैच छोड़ दिया। जैकब्स ने प्रिंस यादव की शॉर्ट बॉल पर आगे बढ़कर मिड-ऑफ की ओर शॉट खेला। गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी और श्रेयस की ओर गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। उस समय जैकब्स 20 रन पर खेल रहे थे।4. नो-बॉल के कारण अभिषेक शर्मा कैच आउट होने से बचेदूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट होने से बच गए। जैकब डफी की गेंद पर उनके बल्ले का टॉप एज लगा और गेंद हवा में चली गई।डीप स्क्वायर लेग पर नाथन स्मिथ ने कैच पकड़ लिया, लेकिन अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दिया। इस वजह से अभिषेक को जीवनदान मिल गया।5. कैच पकड़ने के बाद बाउंड्री पार पहुंचे सैंटनरतीसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन आउट होने से बच गए। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ की ओर शॉट खेला।मिचेल सैंटनर ने दौड़कर गेंद पकड़ ली, लेकिन कैच लेते समय उनका पैर बाउंड्री रोप से लग गया और वे बाहर चले गए। नियमों के मुताबिक, यह छक्का था। इस तरह सैमसन को विकेट गंवाने के बजाय 6 रन मिल गए।6. जैकब्स ने नमन धीर का आसान कैच छोड़ा12 वें ओवर की पहली गेंद पर नमन धीर को जीवनदान मिला। मिचेल सैंटनर की गेंद पर उन्होंने ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई। वहां बेवॉन जैकब्स कैच नहीं पकड़ सके और गेंद उनके हाथों से छिटक गई। उस समय नमन 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे।----------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें बस हार ही गए थे, तिलक-नीतीश ने जिता दिया 40 मिनट, 30 बॉल और 69 रन; न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 2-0 की बढ़तभाई बच गए। लोग या तो टीवी-मोबाइल बंद कर चुके थे या बस सिर झुकाए देखे जा रहे थे। कुछ बचा ही नहीं था। 31 बॉल में 69 रन बनाने थे। 6 विकेट गिर गए थे। क्या ही होता। पढ़ें पूरी खबर…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

भूख हड़ताल और तंबू हटाने पर बवाल के बाद जामिया में ऑफलाइन क्लासेज बंद! अब कैसे होगी पढ़ाई?

सामान्य

त्रिपुरा युवक नस्लीय टिप्पणी केस: 'आमिर शौकीन का चैनल भी हो ब्लॉक', टिपरा मोथा प्रमुख ने की कार्रवाई की मांग

स्पोर्ट्स

पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं: हिना अकीची को हराया, अब वर्ल्ड नंबर-1 यंग से खिताबी मुकाबला