भारत की खुशबू राजकबाई दरजादा ने सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने जूडो में महिलाओं की 63 kg कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की।सोमवार देर शाम खेले गए फाइनल में उन्हें जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही खुशबू यूथ ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 2018 में मणिपुर की तबाबी देवी ने सिल्वर मेडल जीता था।तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचींखुशबू ने फाइनल तक का सफर तीन मुकाबले जीतकर तय किया। उन्होंने पहले राउंड में गिनी की मामाइसा कामारा को हराया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में मोरक्को की अबीर बुआज्जाउई और सेमीफाइनल में अल्जीरिया की दुनिया बेराहुआल को शिकस्त दी।फाइनल में उनका सामना जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हुआ। खुशबू ने कहा कि वे अनुभवी जर्मन खिलाड़ी का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार थीं। उन्होंने डकार में इंटरनेशनल लेवेल पर खेलने के अनुभव को शानदार बताया।इस साल दूसरा इंटरनेशनल मेडल जीताखुशबू का यह इस साल इंटरनेशनल लेवेल पर दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई एशियन कैडेट चैंपियनशिप की 63 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।गुजरात के सोमनाथ की रहने वाली खुशबू सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने 2021 में सोमनाथ की जूडो एकेडमी से जिला स्तर पर खेलना शुरू किया था। यहां प्रतियोगिताओं में मिली सफलता ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अहमदाबाद में ट्रेनिंग से निखरा खेल 2023 में खुशबू का चयन अहमदाबाद के विजय भारत फाउंडेशन (VBF) हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हुआ। यहां जूडो कोच लाल कृष्ण बघेल की देखरेख में उन्होंने ट्रेनिंग की।कोच बघेल के मुताबिक, सेंटर में बेहतर ट्रेनिंग और अच्छे स्पैरिंग पार्टनर्स की वजह से खुशबू को डकार में मेडल जीतने में मदद मिली।अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटींसिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशबू फिलहाल परिवार के साथ जश्न मनाने के बजाय अगली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। उन्हें खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है।खुशबू ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी के कारण उन्हें माता-पिता से मिलने के लिए छुट्टी मिलना मुश्किल लग रहा है।-------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL ऑक्शन में नहीं उतरेंगे: ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी फैसला नहीं बदला; 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 33 साल के आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है, इसके बावजूद वे IPL में खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
यूथ ओलिंपिक- जूडो में भारत को सिल्वर मेडल: 17 साल की खुशबू ने 63KG कैटेगरी में पदक जीता; फाइनल में जर्मनी की खिलाड़ी से हारीं
सुझाई गई
सामान्य
पंचायत योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आधार नहीं, वोटर आईडी होगी पहचान का आधार: मंत्री राजीव रंजन सिंह
स्पोर्ट्स
बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने खर्च पर खेले 4 टूर्नामेंट: SAI ने फंडिंग रोकी, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने खिताब जीतकर दिया जवाब
सामान्य
