'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?

'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की एक पोस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने बीजेपी पर निशाना साधा है. दास ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' के नारे को बीजेपी का अहंकार बताया है. बीजेपी अपनी रैलियों में आजकल इसी नारे का इस्तेमाल कर रही है.

स्मृति ईरानी की एक पोस्ट को लेकर निशाना साधते हुए सौरव दास ने लिखा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे. यह किसी नेता द्वारा खुद को लेकर दिखाया गया सबसे बड़ा अहंकार है और लोग इसे नापसंद करते हैं." उन्होंने कहा कि यह गहरी हताशा, भारी डर और हमेशा सत्ता में बने रहने की एक खतरनाक लालसा को उजागर करता है.

“ Modi Ji Kahin Nahi Jayenge” got to be the most narcissistic projection of a politician. People hate it. It exposes great desperation, grave fear, and a toxic lust for eternal power. - Saurav Das (@SauravDassss) November 1, 2026

स्मृति ईरानी ने पोस्ट की थी फोटो
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने रविवार (1 नवंबर) को एक्स पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ दिख रही हैं. इस फोटो में बीजेपी अध्यक्ष अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़े नजर आ रहे हैं. जिस पर लिखा है कि मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे.

खरगे के किस बयान से शुरू हुआ विवाद
बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, 'मोदी का बाप भी जाएगा.' इस बयान के बाद कांग्रेस ने सफाई दी लेकिन तब तक बीजेपी ने इसे ही अपना नारा बना लिया था और इसी को लेकर बीजेपी ने अभियान शुरू कर दिया है. बीजेपी नेताओं की तमाम रैलियों में लोग हाथों में 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' के पोस्टर पकड़े नजर आए. 

सीजेपी ने खोला मोर्चा
बीजेपी के इसी नारे पर अब सीजेपी आपत्ति जता रही है. सीजेपी नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ये भी बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की रैली को शुरुआत में समर्थन दिया था. साथ ही ये भी बताया था कि सीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इस रैली में शामिल नहीं होगा, लेकिन इसे समर्थन देना जारी रखेगा. 

ये भी पढ़ें

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी टीम में; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला

सामान्य

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय: वर्ष 2027 तक सभी राज्यों की राजधानी में स्थापित होंगे 'एफआरआरओ', अब हुए 20 ऑफिस

स्पोर्ट्स

वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी टीम में; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला

'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा? | BlinkNews