विमेंस वनडे- भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का स्कोर 66/3: श्री चरणी ने झटके 2 विकेट; मुपाचिकवा 25 रन बनाकर आउट

विमेंस वनडे- भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का स्कोर 66/3: श्री चरणी ने झटके 2 विकेट; मुपाचिकवा 25 रन बनाकर आउट

भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच पहला वनडे वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के समय बेलव्ड बीजा 9 और शार्ने मेयर्स 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए हैं, जबकि क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली है। चरणी ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 21 रन और मोडेस्टर मुपाचिकवा को 25 रन के स्कोर पर आउट किया।श्री चरणी ने दिलाई भारत को दूसरी और तीसरी सफलताजिम्बाब्वे को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, जब क्रांति गौड़ ने लॉरीन फिरी को एक रन पर आउट किया। इसके बाद मुगेरी-तिरिपानो और मुपाचिकवा ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की।श्री चरणी ने 11 वें ओवर में मुगेरी-तिरिपानो को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 27 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद 15 वें ओवर में चरणी ने मुपाचिकवा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच कराया। मुपाचिकवा ने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे।भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शनश्री चरणी ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दीप्ति शर्मा ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं, जबकि सयाली सतघरे और जिंतिमणि कलिता को अभी विकेट नहीं मिला है।भारत की प्लेइंग-XIस्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

'चीन को कितनी बार क्लीन चिट देंगे?': खरगे ने मोदी सरकार से पूछे तीन सवाल, कहा- देश को सच बताए प्रधानमंत्री

स्पोर्ट्स

एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हरमीत-यशस्विनी का पदक पक्का: मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में 72 साल बाद मेडल, सेमीफाइनल में जापानी जोड़ी से मैच

सामान्य

'भारत चीन बॉर्डर पर आमने-सामने की स्थिति जारी', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई