भारत और जिम्बाब्वे विमेंस टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 और प्रीतिका रावल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। वे 2 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गईं। उन्हें नोमवेलो सिबांडा ने लोरिन फिरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद शेफाली वर्मा भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें न्याशा ग्वांजुरा ने कैच किया। सिबांडा ने अपना दूसरा विकेट लिया।हरमनप्रीत ने संभाली पारीशुरुआती दो विकेट गिरने के बाद हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों पर 19 रन बनाए हैं, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। दूसरी ओर, प्रीतिका रावल 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज पारी को आगे बढ़ा रही हैं।भारत ने 7 वें ओवर में 50 रन पूरे किएभारतीय टीम ने 6. 4 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। टीम के खाते में 9 अतिरिक्त रन भी जुड़े हैं, जिनमें 4 बाई, 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल हैं। जिम्बाब्वे की ओर से नोमवेलो सिबांडा ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। तेंदाई मकुशा ने 3 ओवर में 18 रन दिए हैं, जबकि मिशेल मावुंगा ने 0. 5 ओवर में 3 रन खर्च किए हैं।दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : प्रीतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता, सयाली सतघरे और वैष्णवी शर्मा।जिम्बाब्वे : मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदाई मकुशा और ओलिंडर चारे।
