भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों को ICC की टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। स्पिनर्स श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। ICC ने मंगलवार को महिलाओं की रैंकिंग जारी की।एक दिन पहले भारत ने रायपुर में दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया था। इस मैच में श्री चरणी और दीप्ति को एक-एक विकेट मिले थे।नंदानी और क्रांति को भी फायदा हुआतेज गेंदबाज नंदानी शर्मा पहले दो मैचों में तीन विकेट लेकर सीरीज की संयुक्त सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 26 पायदान चढ़कर T 20 I गेंदबाजों की रैंकिंग में 45 वें नंबर पर पहुंच गईं। उनकी साथी क्रांति गौड़ भी नौ पायदान ऊपर चढ़कर 43 वें नंबर पर पहुंचीं। इंग्लैंड की 4 गेंदबाज टॉप-10 में शामिल हैं।ऑस्ट्रेलिया की सदरलैंड टॉप-10 में आईंऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के पहले मैच के बाद भी T 20 I गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है।ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड एक पायदान ऊपर चढ़कर 8 वें नंबर पर पहुंचीं। न्यूजीलैंड की जेस केर पांच स्थान ऊपर चढ़कर 17 वें नंबर पर आईं।ब्री इलिंग छह पायदान ऊपर पहुंचकर 23 वें और नेंसी पटेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 35 वें नंबर पर पहुंचीं।बैटर्स रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बैटर्स को फायदासिडनी में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बावजूद न्यूजीलैंड की बैटर्स को बड़ा हुआ। मैडी ग्रीन तीन पायदान ऊपर चढ़कर 34 वें और जॉर्जिया प्लिमर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 48 वें नंबर पर पहुंचीं। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी दुनिया की नंबर-1 T 20 I बल्लेबाज बनी हुई हैं।ODI रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदाऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट एक पायदान ऊपर चढ़कर ODI गेंदबाजों में चौथे नंबर पर पहुंचीं।उनकी साथी एलिस पेरी ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंचीं। ODI ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह 14 पायदान ऊपर चढ़कर 25 वें नंबर पर आईं।सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने वाली एनाबेल सदरलैंड ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 13 वें नंबर पर पहुंचीं।---------------------------
विमेंस T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स को फायदा: श्री चरणी पहले, दीप्ति दूसरे नंबर पर कायम; नंदनी-क्रांति को भी फायदा
सुझाई गई
सामान्य
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का अंपायर करेगा अंपायरिंग, पहली बार क्यों हुआ इतना बड़ा बदलाव?
सामान्य
4 साल से यूट्यूब पर छाया है खेसारी लाल यादव का ये गाना, आम्रपाली दुबे संग रोमांस देख 662 मिलियन बार लोगों ने किया प्ले
सामान्य
